Begusarai News

प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत बेगूसराय में महिलाओं के बीच सेनेट्री पैड वितरण..

Begusarai News : सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने वीरपुर प्रखंड के बीरपुर पश्चिम पंचायत में महिलाओं के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क सेनेट्री पैड वितरित किए। यह कार्यक्रम “प्रियदर्शिनी उड़ान योजना” के तहत आयोजित किया गया।

मौके पर संबोधित करते हुए भूषण ने कहा- “महिलाओं में फैल रही कई संक्रामक बीमारियों की सबसे बड़ी वजह माहवारी के दौरान गंदे कपड़ों का इस्तेमाल है। यह समस्या खासकर ग्रामीण महिलाओं में अधिक गंभीर है। प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के माध्यम से हम न केवल जागरूकता फैला रहे हैं, बल्कि जो महिलाएं पैड नहीं खरीद सकतीं, उन्हें मुफ्त में उपलब्ध भी करा रहे हैं।”

इन पैड्स का निर्माण पकड़ी में लगी वेंडिंग मशीन में किया जाता है, जो महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के सौजन्य से लगाई गई थी। यह मशीन न केवल सेनेट्री पैड उत्पादन का केंद्र है, बल्कि कई महिलाओं के लिए रोज़गार का साधन भी बनी है। भूषण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का स्पष्ट मानना है- “स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की धुरी होती है।”

कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी ने भी महिलाओं को संबोधित किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, अमित कुमार, जितेंद्र साह, काजल कुमारी, मुर्शिदा ख़ातून, बबीता देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, रेणु देवी, इंदिरा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now