बेगूसराय में कोरोना का रफ्तार तेज, 25 नए मामलो के साथ मरीजों की संख्या 107

बेगूसराय : बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय कोरोना संक्रमण के मामलों में बिहार का चौथा जिला बन गया है, गुरुवार को जिले में 25 नये पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई,जिसके बाद कुल मामले की संख्या 107 पहुंच चुकी है। पटना, मुंगेर और रोहतास के बाद बेगूसराय में सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं।

बेगूसराय में तेजी से बढ़ते मामले के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, हाल में चार दिनों के भीतर जिले में मरीजों की संख्या दिगुणी हो गयी, जहां 17 मई को 53 केस थे, वहीं 21 मई को यह संख्या 107 पर पहुंच गई, गुरुवार को बेगुसराय मंडल कारा के एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल में सनसनी फैल गयी, वहीं जेल के कई कर्मी और अधिकारियों की जांच के लिए उनका सेम्पल लेकर भेजा गया। उक्त महिला पॉजिटिव के घरवाले को होंम कोरेण्टायन में रखा गया है। जेल को भी सेनेटाइज किया गया। शहर में जिला प्रशासन के द्वारा एहतियातन चौकसी बढ़ा दी गई है।