बेगूसराय बलिया विधानसभा के पूर्व विधायक कांग्रेसी नेता समसु जोहा का निधन

बलिया : सोमवार को बेगूसराय जिले के बलिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक समसू जोहा का निधन हो गया। वे बलिया नगर के छोटी बलिया मीरदह टोली के रहने बाले थे। उन्होंने 73 वर्ष की अवस्था मे अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक समसु जोहा का निधन इलाज के दौरान पटना में हुआ। वे बलिया बिधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985-90 तक बिधायक रहे। दिवंगत पूर्व विधायक फुटवॉल के हरफनमौला खिलाड़ी थे।

उन्होंने बिधायक के अपने पांच वर्ष के कार्यकाल क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दिया।बलिया में पॉवर हाउस का निर्माण,प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाले कई सड़क का निर्माण,कई सड़क का ईट सोलिंग,दियारा क्षेत्र में गंगा कटाव की समस्या के निदान को लेकर जल संसाधन मंत्री लहटन चौधरी के साथ क्षेत्र का दौरा कर हरसंभव समस्या का निदान कराए,शेरनचक में बिद्यालय का उदघाटन 1987 में सीएम बिंदेश्वरी दुवे से कराए।ऐसे कई बिकास कार्य इनका रहा।

वे कांग्रेस पार्टी से हमेशा जुड़े रहे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर ही बिधायक बने।दूसरे वार टिकट नही मिलने पर निर्दलीय से मैदान में आए सफलता नही मिली। पुनः 2000 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े नही जीते तबसे अब तक कांग्रेस से जुड़े रहे एवं पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करते रहे।अपने देखरेख में बलिया कांग्रेस भवन का जीर्णोद्धार के साथ सौंदर्यीकरण किया।