Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    February 2, 2026 1:03 pm

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»‘चुनाव चोरी की साज़िश नाकाम होगी, बूथ पर कांग्रेस का पहरा रहेगा’– अमिता भूषण
    Begusarai News

    ‘चुनाव चोरी की साज़िश नाकाम होगी, बूथ पर कांग्रेस का पहरा रहेगा’– अमिता भूषण

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 27, 2025 7:09 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai News : बरौनी प्रखंड के बथौली पंचायत अंतर्गत लगौली गांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी का विस्तारित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों पंचायतों से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    मतदाता पुनरीक्षण और चुनाव रणनीति पर चर्चा

    बैठक में विशेष रूप से चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, इसमें बीएलओ की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर गहन विमर्श किया गया।

    बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का असली पर्व होगा, जो बिहार और देश की दशा-दिशा तय करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चुनाव चोरी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

    इसका एकमात्र निदान हमारे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उन्हें बूथ स्तर पर सतर्क रहना होगा और जनता के विश्वास की रक्षा करनी होगी। – अमिता भूषण

    संगठन ही जीत का मंत्र

    बेगूसराय जिला के पर्यवेक्षक अमन सिद्दीकी ने कहा कि बेगूसराय ऐतिहासिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है और इसका श्रेय यहां के जुझारू कार्यकर्ताओं को जाता है।

    ‘सांगठनिक एकजुटता और बूथ स्तर पर मजबूती ही आगामी जीत का मंत्र होगा।’ – अमन सिद्दीकी

    बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

    सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जफर शेख, राजकुमार, पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर महतो, फरहान सिद्दीकी, कैलाश पंडित, नित्यानंद सिंह, रीना पासवान, सीता देवी, चंदन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर संगठन को धार देने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRCS कॉलेज मंझौल में शुरू होगी पीजी की पढ़ाई, ABVP के लंबे संघर्ष को मिली सफलता
    Next Article एशिया कप हॉकी ट्रॉफी पहुंची बेगूसराय, गांधी स्टेडियम में हुआ भव्य स्वागत
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    February 2, 2026 1:03 pm

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    By सुमन सौरबFebruary 2, 2026 1:03 pm

    Highlights : Begusarai News : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन बेगूसराय…

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.