बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर विधानसभा स्थित मध्य विद्यालय में दीक्षांत समारोह 2026 का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय में आयोजित कॉन्वोकेशन सेरेमनी के दौरान एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली. विद्यालय की सेनानृवित शिक्षिका कुमारी धर्मशिला और उनके बेटे डॉ गणेश कुमार ने स्कूल के विकास के लिए 2,51,00 रुपए की राशि स्कूल को दान स्परूप दिए. यह राशि विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका कुमकुम कुमारी को सौंपी गई.
इस राशि को विभिन्न विकास योजनाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा. इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की और इसे शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया. बता दें कि शिक्षिका कुमारी धर्मशिला ने 31 मार्च, 2026 को सहायक शिक्षक के पद से रिटायर हुई थी. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.
स्कूल में किए गए इस दान के माध्यम से रिटायर शिक्षिका ने यह संदेश दिया है कि सेवानिवृति के बाद भी समाज और शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाई जा सकती है. यह पहले बाकि लोगों को यह संदेश देती है कि सेनानिवृति के बाद भी समाज और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है. यह पहल निश्चित रुप से अन्य लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी.


