प्रखंड जदयू कार्यकारणी का किया गया विस्तार…

मटिहानी: प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में रविवार को पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के आवास पर जदयू के सक्रिय सदस्यों की एक बैठक आयोजित कर प्रखंड कार्यकारणी का विस्तार किया गया। विधानसभा मीडिया प्रभारी धीरज कुमार देवराज ने बताया कि प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर बलराम सिंह, विमली देवी, गुलजारी लाल नंदा एवं विपीन सिंह को मनोनीत किया गया। प्रखंड महासचिव पद पर संजय सिंह, प्रभाष कुमार मिंकु, अरूण पासवान एवं मो. अनवर को मनोनीत किया गया।

प्रखंड सचिव पद पर संजीव कुमार बब्लू, चंदन कुमार, संतुन कुमार एवं चुनचुन कुमार को मनोनीत किया गया। जबकि प्रखंड कोषाध्यक्ष पद पर रामाधार सिंह तथा प्रखंड कार्यकारणी सदस्य में 17 सक्रिय सदस्यों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के द्वारा मनोनीत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रखंड कार्यकारणी के सक्रियता से ही हमलोग पार्टी को पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत कर सकते हैं। आपलोग नीतिश सिपाही बन कर सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर पर लोगों तक पहुँचाने और सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने का कार्य अवश्य करें।