बेगूसराय सदर से राजग प्रत्याशी बनने के बाद जिला पहुँचे भाजपा नेता कुंदन सिंह , कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

डेस्क : बेगूसराय विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुंदन सिंह का पार्टी द्वारा सिंबल लेने के पश्चात बेगुसराय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।जीरोमाइल दिनकर गोलंबर स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्होंने बेगूसराय के विकास के संकल्प को दुहराया।मौके पर राजग उम्मीदवार कुंदन सिंह ने कहा कि बेगूसराय का विकास ही मेरा एक मूल उद्देश्य है और निश्चित तौर पर पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु में आम जनमानस के साथ कदमों से कदम मिलाकर उनके सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहूंगा।

बेगूसराय विधानसभा की जनता एवं यहां के मतदातागन भारतीय जनता पार्टी में अपने विश्वास को कायम रखा है उसे विश्वास के अनुरूप मैं उनके सुख-दुख एवं हर परिस्थिति में उनके साथ रहकर उनके सपनों को साकार करने का काम करूंगा। बेगूसराय अपनी जिस औधोगिक पहचान के लिए विख्यात है उस पहचान को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प ही मेरा कर्त्तव्यपथ होगा। राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात वे शहर के प्रसिद्ध मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचने।कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ विजय संकल्प की सिद्धि का प्रण लेकर उन्होंने चुनावी शंखनाद किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लगातार विकास के कार्यों से आम आवाम को जोड़ने हेतु तत्पर रहा है और उस तत्परता के साथ से लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार में है।विपक्ष द्वारा नित्य नए हथकंडों को अपनाने व लाख दुष्प्रचार के बाद भी गांव गरीब किसान मजदूर के लिए संपूर्ण निष्ठा से कार्य करने वाली सरकार एक बार पुनः पूर्ण बहुमत के साथ विजई होकर सूबे को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी।