डेस्क : बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इलेक्शन ए जंग का आगाज हो गया है। आज की वर्चुअल मीटिंग के द्वारा उन्होंने अपने सभी विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित करा आपको बता दें कि जेडीयू के अंतर्गत 11 विधानसभा क्षेत्र हैं।
जनता को उन्होंने एक-एक करके सारी खूबियां गिनाई और जितने भी पिछले वर्षों में कार्य किए गए हैं उन सब का जिक्र करा। मुख्यमंत्री का कहना था कि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम समाज के हर तबके को उठाना चाहते हैं और यही हमारा सर्वधर्म है। वह राजद के ऊपर खूब आलोचना करते नजर आए और कहा कि जिस जगह पर पति और पत्नी राज करते हैं समझ जाइए कि वह जगह कैसी होगी।वह कहते हैं कि जब पति-पत्नी राज कर रहे थे तो स्वास्थ्य हाल सिर्फ 45 लोगों का लिया जाता था पर अब करीब 10,000 लोग स्वास्थ्य जांच आसानी से करवा सकते हैं।
उन्होंने अपनी कैबिनेट की सदस्य के पिछड़े जाति कल्याण मंत्री विनोद सिंह के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि विनोद सिंह के निधन से उन्हें और उनके समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वह कहते हैं कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के सभी नियमों का पालन किया और 3000 से ज्यादा कोविड-19 की जांच करने में सहयोग दिखाया। साथ ही देश के 8 स्थानों से करीब 15 लाख लोग आए जिनको रहने की व्यवस्था भी दी। इसी के साथ 21 लाख लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई और साथ ही मुफ्त अनाज की सुविधा भी दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को इलेक्शन के दौरान सावधानी बरतने को भी कहा और उल्लेख किया कि कोरोना से मृत्यु होने पर परिवार को ₹4 लाख की मदद दी जाएगी साथ ही प्रदेश में त्रिस्तरीय इलाज की व्यवस्था भी होगी। बस जनता का सहयोग चाहते हैं कि वह मास्क जरूर लगाएं और सैनिटाइज कर के अन्य सुरक्षा उपायों का पालन करें।
महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग, मजबूरी में नहीं करना होगा लोगो को पलायन, लड़कियों को मिलेंगे ₹25000 इंटर पास करने पर और ग्रेजुएशन पास करने पर 50000, प्रदेश के गांव तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी होगी हमारी और गरीबों के लिए बहुमंजिला इमारत भी हमारी सरकार तैयार करके देगी।