जयमंगला वाहिनी के जिला संयोजक शुभम सिंह बने भाजयुमो बिहार के विशेष आमंत्रित सदस्य

डेस्क : वीरपुर निवासी श्री शुभम कुमार सिंह भाजयुमो बिहार कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किए गए, युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के द्वारा जारी किए गए सूची में शुभम का नाम देखते ही बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

2012 से ही सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में अपनी रुचि दिखाने वाले शुभम वर्तमान में सामाजिक संगठन जयमंगला वाहिनी के जिला संयोजक भी हैं ,वह पूर्व में हिंदू जागरण मंच तथा बजरंग दल के पदाधिकारी भी रह चुके हैं, अपने मनोनयन पर जब पत्रकार ने उनसे सवाल किया ,तो उन्होंने कहा मुझे कोई पद नहीं मिला है, यह तो एक दायित्व है, जिसका निर्वहन मैं निष्ठा पूर्वक करूंगा।

उनके मनोनयन पर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से बधाई और शुभकामना देने का क्रम जारी है, विधान पार्षद रजनीश कुमार ,जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, भाजपा महामंत्री आशुतोष हीरा पोद्दार ,भाजयुमो उपाध्यक्ष बम बम सिंह, पूर्व भाजपा प्रवक्ता नीरज शांडिल्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रौशन कुमार , भाजयुमो महामंत्री धर्मेंद्र भार्ती, भाजयुमो महामंत्री अमित कुमार ,भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य प्रत्यूष सुनामी सरीखे अनेक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामना दिया तथा खुशी जाहिर किया।