बेगूसराय में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर : सदर विधायक कुंदन सिंह को बनाया गया इसी विभाग के नेशनल बोर्ड का सदस्य

डेस्क : बेगूसराय में नए स्टार्टअपस को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गयी है। अब सूक्ष्म लघु और सकल घरेलू उत्पाद की ब्रांडिंग और भी आसान होगा। क्योंकि बेगूसराय के सदर विधायक कुंदन सिंह को एमएसएमई नेशनल बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। जिसके बाद सदर विधायक के नाम राष्ट्रीय स्तर की यह उपलब्धि जुड़ गयी है। साथ ही साथ बेगूसराय में स्टार्टप्स को बढ़ावा कैसे मिले इस बात की जिम्मेदारी भी इनके उपर बढ़ गयी है।

बताते चलें कि बेगूसराय जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से जीते हुए भाजपा विद्यायक को एमएसएमई के नेशनल बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए विभाग के मंत्री नितिन गडकरी ने कुंदन शुभकामनाएं दी है। नितिन गडकरी ने कहा कि एम.एस.एम.ई. नेशनल बोर्ड का सदस्य बनने पर आपको बहुत बहुत बधाई देता हूं और अपनी प्रसन्नता व्यक्त करता हूँ। आपका अनुभव और रचनात्मक सोच देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

देश के सभी अंचलों में उत्कृष्ट उत्पादों का विनिर्माण होता है लेकिन तकनीकी जानकारी के अभाव के कारण उन्हें बाजार में उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता है। आपका सहयोग तकनीकी और मार्केटिंग की सफलता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा । मुझे आशा और पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी लगत, मेहनत और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और उद्योग जगत के अपने अनुभवों से एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अपना अहम योगदान प्रदान करेंगे।

क्या है एमएसएमई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की एक शाखा है, जो भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों से संबंधित नियमों, विनियमों और कानूनों के निर्माण और प्रशासन के लिए सर्वोच्च कार्यकारी निकाय है। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह , जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती , जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।