बड़ी खबर : कैमूर में पोस्टेड बेगूसराय की एक महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव : डीएम

बेगूसराय : सूबे के कैमूर जिला में कार्यरत बेगूसराय की एक महिला सिपाही कोरोना वायरस की पॉजिटिव पाई गई है। इसकी जानकारी रविवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मीडिया कोे दी है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना हमें कल मिले थी। उसके बाद तुरंत महिला सिपाही के घर के उनके 10 सदस्यों का स्वास्थ्य जांच कराकर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेज दिया गया है। इसके अलावे महिला सिपाही के पिता बेगूसराय सदर अस्पताल में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं । उनके संपर्क में आये सभी होमगार्ड के जवानों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेजा गया है।

ट्रेवल हिस्ट्ररी को खंगाला जा रहा है, फिलहाल महिला सिपाही के पैतृक गांव को सील कर दिया गया है: डीएम ने कहा कि ड्यूटी के पश्चात कुछ दिन पहले बेगूसराय की महिला सिपाही अपने घर पर भी आई थी। उसके बाद फिर वह कैमूर जिला में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गई थी। अभी यह कंफर्म नहीं कहा जा सकता है कि उसको संक्रमण यहां पर हुआ था, या कैमूर जिला में। फिलहाल जहा पर महिला सिपाही का घर है, उसके गांव के पूरी एरिया को सील कर दिया गया है। इसमें बेगूसराय के जिलावासियों को फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

डीएम ने कहा कि कोई भी बाहर से लोग गांव में आते हैं तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को दें ,ताकि उन्हें गांव के स्कूल में होम क्वारेंटाइन में 14 दिनोंं तक रखकर समुचित ढंग से उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा सके। उन्होंने बेगूसराय के सभी लोगों से लॉक डाउन का समुचित अनुपालन करने के साथ सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी बनाकर रहने को कहा है।