बेगुसराय : भूमिविवाद में चली गोली, एक युवक घायल गैंगवार की आशंका

बछवाड़ा : जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते बात गोलीबारी तक पहुंच गयी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के फतेहा गांव निवासी कवींद्र चौधरी एवं भोला चौधरी के बीच वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर कहा सुनी हो गई। गोलीबारी भी हुआ घायल इवक का इलाज बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी में फतेहा गांव निवासी कवींद्र चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र आदित्य आनंद को गोली लगी है जिसे घायलावस्था में बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही मामले में बछवाड़ा थानाध्यक्ष परसुराम सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की सुचना मिली है, किसी पक्ष के अभी तक द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी। जिससे गैंगवार की आशंका व्याप्त है विश्वसस्त सूत्रों की माने तो भूमिविवाद को लेकर जिले में लोकडॉवन में अलग अलग थाना में एक साथ हुए हैं जिसमें कोरोना के कारण अबतक पुलिसिया भागीदारी कम ही है। जिससे पटलवार की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।