बेगूसराय: 6 कार्टन विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर सहित तीन को पुलिस ने भेजा जेल

बलिया : बेगूसराय जिले की बलिया पुलिस फॉर्म में है। जी हां फॉर्म में है कहने से मतलब है कि अपराधियो पर ताबड़तोड़ कारवाई करने के लिए बलिया थाना की पुलिस थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से बलिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

मीडिया को दी गयी जानकारी में बलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार रॉय ने बताया कि तीन अलग अलग मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई। जिसमें कांड संख्या 76 /20 के आरोपी अमानत हुसैन पे. नसरुद्दीन को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसके पास से 6 कार्टन अंग्रेजी शराब भी बरामद हुआ, कांड संख्या 74/20 के आरोपी थाना क्षेत्र के परवल टोला निवासी वकील पासवान पिता आनंदी पासवान एवं कांड संख्या 75/ 20 के आरोपी अंगद पासवान एवं गौतम पासवान दोनों पिता महेंद्र पासवान सा किंग परवल टोला उक्त कांड संख्या में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जिससे क्षेत्र के बदमाशों और शराब तस्करों में भय का माहौल है।