बेगूसराय : आगामी 10 जून को सीएम करेंगे कार्यकर्ता संवाद युवा जदयू ने पूरी की तैयारियां

बेगूसराय : सोमवार को युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा की अध्यक्षता में युवा जनता दल यूनाइटेड के महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई, गौरव सिंह राणा ने कहा कि कुछ ही महीनों में बिहार विधान सभा चुनाव होना है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। जिसको लेकर आज जिले के छह विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किए गये। जिसमे चेरियाबरियारपूर विधानसभा के प्रभारी के रूप में महेश कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, सचिन सहनी को नियुक्त किया गया। तेघडा विधानसभा प्रभारी के रूप में निरज पटेल जी, राकेश कुशवाहा जी, बछवाडा विधानसभा के प्रभारी के रूप में सुजीत कुमार पटेल जी और सुमन लता को नियुक्त किया गया। साहेबपुर कमाल विधानसभा के प्रभारी के रूप में राकेश कुमार और मुन्ना महतो को नियुक्त किया गया।

बखरी विधानसभा प्रभारी के रूप में मुकेव कुशवाहा, अमित कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार को नियुक्त किया गया। वहीं बेगूसराय विधानसभा प्रभारी के रूप में आशीष कुमार, हीरा लाल साह, नीतीश कुमार और मो राजा को नियुक्त किया गया। सभी प्रभारी को गौरव सिंह राणा ने माला पहनाकर सम्मानित किया। वहां मौजूद चेरियाबरियारपूर प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के सातो सीट पर जीत हांसिल की जायेगी।

इस चुनाव मे युवा जदयू के कार्यकर्ता मिल का पत्थर साबित होगा। बचे हुए बिधानसभा प्रभारी की नियुक्ति बाद मे कि जायेगी। वहां पर मौजूद सदर प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि यह चुनाव माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के चेहरे पर लडा जायेगा। मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा लगातार संवाद कार्यक्रम के द्वारा जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव तक के कार्यकर्ताओं से बात करके उस क्षेत्र की समस्याओं को जाना जा रहा है और उतपन्न समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा समाधान भी करवाया जा रहा है। संवाद कार्यक्रम आगामी 10 जून को होगा जिससे जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है। वो अपने हर दुख सुख को मुख्यमंत्री से साझा करेंगे।