बेगूसराय : लोकडॉवन में ऑनलाइन सम्पन्न हुई निकाह, बना चर्चा का विषय

बलिया : बेगूसराय के बलिया अनुमंडल अंतर्गत लखमिनिया में 25 मार्च बुधवार को पूर्व तय कर्यक्रम के अनुसार घोषित निकाह अद्भुत तरीके से सम्पन्न हुआ है। आपको बता दें कोविड 19 वैश्विक महामारी बन चुका है। भारत में इसको रोकने को लेकर 21 दिन का लोकडॉवन लगाया गया है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए पूर्व नियोजित सभी प्रकार के समारोह पर रोक लगा दी गयी है। ऐसे में बलिया के लखमिनिया में बुधवार को  दो सगी बहनों का निकाह सम्पन्न हुआ। दरअसल ये निकाह ऑनलाइन सम्पन्न हुआ है। जिसको लेकर यह बात जिले में आग के तरह फैल गयी और निकाह चर्चा का विषय बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखमिनियां निवासी मो. वली अहमद कुरेशी की दो पुत्री नगमा परवीन एवं राहत परवीन की शादी 25 मार्च को होनी तय थी, लेकिन  लॉकडाउन के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने बिन बारात के ही ऑनलाइन निकाह करने का फैसला लिया था। मो वली अहमद कुरैशी की पहली पुत्री नगमा परवीन का निकाह नालंदा जिला के जीतनपुरा निवासी मोहम्मद मंजूर कुरैशी के पुत्र मो. शमशाद तथा दूसरी पुत्री राहत परवीन का निकाह गया जिले के जगदीशपुर अबगिला निवासी मो. कलीम कुरैशी के पुत्र मो. शाहनवाज आलम के साथ ऑनलाइन निकाह सम्पन्न हुई।

ऑनलाइन हुए निकाह की यह खिस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसके बाद ज्यादातर लोगों ने उक्त निकाह के ऑनलाइन सम्पन्न करने के लिये लिए गए फैसले की जमकर सराहना भी किया है।