बेगूसराय: बहरी हो गयी है केंद्र सरकार – राजद विधायक

साहेबपुरकमाल : 23 फरबरी को भीम आर्मी द्वारा आहूत भारत बंद को बिहार में लालू यादव की पार्टी राजद ने भी समर्थन दिया था। आज भारत बंद के दौरान बेगूसराय के साहेबपुरकमाल में उषा भुजंगी इंटर कॉलेज के सामने राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्त्ताओं ने NH31 को जाम कर दिया। मौके पर साहेबपुरकमाल के राजद विधायक श्री नारायण यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार बहरी हो गयी है सरकार को जनता की कोई भी परेशानियां नहीं दिखाई दे रही है।

सरकार सिर्फ एक विचारधारा के लिए राजनीति कर रही है। जबकि हमारे देश में सभी विचार धार के लोग हैं। इस लिए हमारा देश सभी धर्मों से संपन्न देश है।वही मौके पर उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।