बेगूसराय : घरवालों ने Reels बनाने से मना किया तो घर से भागी 3 लड़कियां, पुलिस ने पटना से किया बरामद..

BEGUSARAI NEWS REELS

बेगूसराय : इन दिनों सोशल मीडिया पर रील का दौर चल रहा है। डिजिटल युग में युवा पीढ़ी रील के …

Read more

Bihar Board Inter Result 2020 में बेगूसराय की बेटी सिम्पी ने पाया पुरे बिहार में में तीसरा स्थान

Simpi Kumari Bihar Topper

भगवानपुर बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के एस एस एम सी डी कॉलेज दहिया रसलपुर के छात्रा सिम्पी कुमारी पिता ललन …

Read more

बेगूसराय में प्रभारी मंत्री का बड़ा बयान, भ्रस्टाचारी हो जायें सर्तक

Big statement of the minister in charge in Begusarai, become corrupt

बेगूसराय : गांधी स्टेडियम बेगूसराय से जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 71 वां गणतंत्र दिवस के मौके …

Read more

बेगूसराय के पूर्व सांसद डॉ० भोला बाबू की जयंती पर विशेष

Special on the birth anniversary of Dr. Bhola Babu, former Begusarai MP

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिला से बीजेपी के पूर्व सांसद डॉ भोला प्रसाद सिंह का जन्म गढ़पुरा प्रखंड अंतर्गत दुनहीं …

Read more

राजकिशोर सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से बेगूसराय भाजपा और भी मजबूत व अनुशासित होगी – शुभम कुमार

बेगूसराय : भाजपा बेगूसराय के नए जिलाध्यक्ष के रूप में राजकिशोर सिंह के मनोनीत होने पर बधाई देते हुए वरिष्ट भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक, भाजपा के संक्रांति संघर्ष काल के साथी तथा हमारे सहपाठी राजकिशोर सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनयन संगठन के लिए सुखद है। उनके कार्यकाल में भाजपा बेगूसराय एक नए कीर्तिमान को स्थापित करेगा।

वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि राजकिशोर सिंह जी के जिलाध्यक्ष बनने से बेगूसराय भाजपा और भी मजबूत होगी साथ ही साथ और अधिक अनुशासित भी होगी। उन्होंने कहा उनके अगवाई में पार्टी नित्य निरंतर मजबूती के साथ सामने 2020 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर विजयी झंडा लहराने में सफल होगी। वही भाजपा नेता ब्रजेश कुमार, रितेश कुमार, श्रीधर मिश्रा,संजय शर्मा सहित अन्य ने बधाई दी।

गुटों और खेमे में बंटे बेगूसराय जिला भाजपा की कमान RSS ने अपने हाथ में ले लिया

गुटों और खेमे में बंटे बेगूसराय जिला भाजपा की कमान RSS ने अपने हाथ में ले लिया

बेगूसराय : गुटों और खेमे के खानियों में बंटे बेगूसराय जिला भाजपा की कमान आर एस एस (RSS) ने अपने हाथ में ले लिया है. अमूमन भाजपा के राजनीतिक मंचों और कार्यक्रमों से दूर रहनेवाले राजकिशोर सिंह को बेगूसराय जिला भाजपा के अध्यक्ष बनने के अपने मायने हैं.ऐसी बात नहीं है कि पहली बार कोई आर एस एस खेमे का व्यक्ति इस पद पर बैठा है.जिले में पहले भी आर एस एस से जुडे लोग अध्यक्ष बनते रहे हैं।

इसी बीच देश में राम मंदिर आंदोलनों की वजह से आए नए उभार में जिला में आर एस एस से जुडे रामलखन सिंह को भाजपा ने जिलाध्यक्ष बना कर कम्युनिस्टओं को चुनौती देना शुरू किया.2000 ईं. आते आते जिले में भाजपा ने अपनी ताकत बढाई.असर हुआ कि कभी कम्युनिस्ट और कांग्रेसियों के लिए रणनीति बनाने वाले भोला सिंह बरास्ते जद और राजद भाजपा में पहुंच गए.

यहां से भाजपा ने नई पारी शुरू की.कई तरह के राजनैतिक वैचारिक जीव भाजपारूपी महासागर में गोते लगाने लगे.आने और निकलने का खेल भी होता रहा.भाजपा का जनाधार बढने लगा तो गुटबंदी और खेमेबाजी भी चरम पर पहुंचती गयी. पिछले 2012-13 का भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव जिन्हें याद होगा तो तब पांच प्रत्याशी खडे हो गए. सबके खेमे के एक अध्यक्ष . जीत तो एक की ही हुई.लेकिन खानियां बनी रह गई. विभिन्न कार्यक्रमों में नेताओं की यह गुटबंदी स्पष्ट दिख जाती थी.

कई भाजपा संस्कृति से अलग के लोग सत्ता ,चुनावी लाभ,टिकट,पद के लिए रूख किए इस ओर भागते चले आए. 2014 का लोकसभा चुनाव भोला सिंह ने जीतकर कम्युनिस्ट और राजद काग्रेस को बैकफुट पर पहुंचा दिया.कम्युनिस्टों का लोप होने लगा और अंततः 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले के आधे से अधिक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में भाजपा सफल रही. चुनावी गणित की सफलता तो उसे मिली.

लेकिन,गुटबंदी और खेमेबंदी थमने का नाम नहीं लिया. बेगूसराय के चुनाव में कम्युनिस्ट प्रत्याशी को लेकर देशस्तर पर वैचारिक संघर्ष और बहस का केन्द्र बने बेगूसराय पर आर एस एस की नजर पैनी रही. भाजपा के नए अध्यक्ष नवसिखुआ तो नहीं आर एस एस के पृष्ठभूमि के तो हैं ही. जिले के टेढेमेढे राजनीतिक धरातल पर अपनी गाडी कैसे हांकते हैं.यह आनेवाला समय ही बतायेगा. चुनौतियां कई हैं.उसकी चर्चा बाद में.

बिहार में 8 जिलों में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, बेगूसराय से संजय सिंह की छुट्टी

बिहार में 8 जिलों में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, बेगूसराय से संजय सिंह की छुट्टी

बेगूसराय से ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह को हटा दिया गया है, उनकी जगह बेगूसराय डुमरी विकास विद्यालय के निदेशक राज किशोर सिह को नये भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है पटना प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त अन्य सात और जिलों के नये भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं।

जिसकी सूची नीचे दी गयी है :–

1 / मुजफ्फरपुर के — रंजन कुमार सिह

2 / सीतामढ़ी के — सुबोध कुमार सिह

3/ दरभंगा के — जीवछ सहनी

4 / मधुवनी के — शंकर झा

5 /पूर्णियां के — राके कुमार

6/ कटिहार के — लक्खी महतों

7 / सहरसा के — दिवाकर कुमार सिह को नये जिम्मेदारी पार्टी के संगठन प्रभारी सुरेश रुँगटा की अध्यक्षता में हुई आज के बैठक में निर्णय लेने के बाद पटना के प्रदेश भाजपा कार्यालय से इसकी अघिसूचना का पत्र आज जारी कर दिया गया है।

बेगूसराय जदयू नेता नित्यानंद सिंह का हुआ निधन,जदयू कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

बेगूसराय जदयू नेता नित्यानंद सिंह का हुआ निधन

बेगूसराय । जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष पन्हांस वीर कुमार सिंह चौक निवासी नित्यानंद सिंह का निधन गुरुवार को हो …

Read more