Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में 18 व 21 जनवरी को होगी पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा…

    January 15, 2026 7:19 pm

    Begusarai News : प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत मंसूरचक प्रखंड का निरीक्षण, जनसुनवाई आयोजित

    January 15, 2026 7:07 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NBPDCL की प्रस्तावित विद्युत दरों पर जनसुनवाई आयोजित…

    January 15, 2026 7:03 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय को मिलेगी जाम से राहत- NH-31 का 4-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर अंतिम चरण में…
    Begusarai News

    बेगूसराय को मिलेगी जाम से राहत- NH-31 का 4-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर अंतिम चरण में…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 15, 2026 5:46 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai 4-Lane Elevated Flyover
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai 4-Lane Elevated Flyover : बेगूसराय शहरवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर कपसिया चौक से जेल गेट तक बन रहा बहुप्रतीक्षित 4-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। परियोजना के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

    करीब 4.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 130 पिलरों पर किया गया है। यह फ्लाईओवर बेगूसराय शहर के लिए एक अहम आधारभूत संरचना परियोजना मानी जा रही है, जो लंबे समय से शहर की ट्रैफिक समस्या का समाधान प्रदान करेगी।

    फिलहाल फ्लाईओवर पर ब्लैक टॉप यानी पीचिंग का काम तेज़ी से चल रहा है। निर्माण एजेंसियों के अनुसार, यदि कार्य इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो जुलाई 2026 तक इसे पूरी तरह तैयार कर आम जनता और यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

    मालूम हो कि यह फ्लाईओवर ट्रैफिक चौक के आगे ही समाप्त होना था। हालांकि, बाद में यातायात की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए लगभग 650 मीटर तक इसका विस्तार किया गया। इसके लिए ट्रैफिक चौक से पहले बनाए गए कुछ पिलरों को तोड़कर नए सिरे से विस्तारित निर्माण कार्य किया गया।

    इस फ्लाईओवर के चालू हो जाने के बाद NH-31 से गुजरने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे कपसिया चौक, हर-हर महादेव चौक और ट्रैफिक चौक जैसे शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

    साथ ही पैदल यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों को भी अनियंत्रित यातायात और प्रदूषण से निजात मिलने की उम्मीद है। फ्लाईओवर के माध्यम से वाहन सीधे कपसिया चौक से डीपीएस स्कूल के पास उतरेंगे, जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

    Begusarai 4-Lane Elevated Flyover Begusarai 4-Lane Elevated Flyover kab tak hoga pura Begusarai 4-Lane Elevated Flyover latest update
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाबर टाल : 40 साल बाद भी अधूरा पक्षी विहार, किसानों की पीड़ा जस की तस…
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में NBPDCL की प्रस्तावित विद्युत दरों पर जनसुनवाई आयोजित…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में 18 व 21 जनवरी को होगी पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा…

    January 15, 2026 7:19 pm

    Begusarai News : प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत मंसूरचक प्रखंड का निरीक्षण, जनसुनवाई आयोजित

    January 15, 2026 7:07 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NBPDCL की प्रस्तावित विद्युत दरों पर जनसुनवाई आयोजित…

    January 15, 2026 7:03 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में 18 व 21 जनवरी को होगी पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा…

    By सुमन सौरबJanuary 15, 2026 7:19 pm

    Begusarai News : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना के विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत…

    Begusarai News : प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत मंसूरचक प्रखंड का निरीक्षण, जनसुनवाई आयोजित

    January 15, 2026 7:07 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NBPDCL की प्रस्तावित विद्युत दरों पर जनसुनवाई आयोजित…

    January 15, 2026 7:03 pm

    बेगूसराय को मिलेगी जाम से राहत- NH-31 का 4-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर अंतिम चरण में…

    January 15, 2026 5:46 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.