आरपीएसएफ गढ़हरा ने निकाला तिरंगा एकता यात्रा, 100 से अधिक अधिकारी व जवान हुए शामिल

बरौनी भारत सरकार के द्वारा आहुत देश के 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक कार्यलयों में शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह और अपने अपने तरीके से इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाये जाने की तैयारियां जोड़ों पर है।वहीं इस अवसर पर शनिवार की सुबह रेल सुरक्षा विशेष बल 11 वीं वाहिनी गढ़हरा द्वारा सैन्य सहायक कुमार सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा एकता दौड़ निकाला गया।

देश भक्ति के धुन में देश का गर्व तिरंगा झंडा हाथ में लिये लगभग 100 से अधिक अधिकारी एवं जवान एक ड्रेस में कतारबद्ध होकर पांच किलोमीटर का यह तिरंगा यात्रा एकता दौड़ मुख्यालय कैम्पस गढ़हरा से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर,बारो बाजार,पावर हाउस,रेलवे कॉलोनी होते हुए पुन मुख्यालय कैम्पस में आकर समाप्त हुआ।इस मौके पर सैन्य सहायक कुमार सुरेन्द्र शर्मा ने कहा हमारी शान,अभिमान,सम्मान,गौरव और सर्वस्व है तिरंगा।तिरंगा झंडे को लेकर चलना गर्व और गौरव के साथ अद्भुत एहसास का पल है।तिरंगा झंडा हमारे अंदर देश के प्रति भक्तिभाव की प्रगाढ़ता को मजबूती प्रदान करता है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाना चाहिए निर्देशित नियमों के तहत।साथ ही तिरंगा यात्रा एकता दौर के दौरान उन्होंने लोगों से पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण की अपील की और देश आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को हर घर तिरंगा झंडा के साथ यादगार उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया। साथ जिनके बलिदान के बदौलत हमसभी को यह उत्सव मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उनके देशभक्ति भाव और जज्बे को याद करते हुए उनका देश के प्रति त्याग और तपस्या को आत्मसात करने का युवाओं से अपील किया।

पूरा कार्यक्रम सहायक समादेष्टा हरिकात प्रसाद सिंह के निर्देशन में सम्पन हुआ।मौके पर निरीक्षक आर के दास,निरीक्षक एसके मेहता, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार शर्मा सहित सैकड़ों की संख्वया में अधिकारी और आरपीएसएफ के जवान मौजूद थे।