बिहार में कोरोना के चपेट में आई एक और महिला, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 86

डेस्क : कोरोना का कहर जारी है भारत में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। अब बिहार भी इससे पीछे नहीं है। बिहार में भी दिन -प्रतिदिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तब्दीली हो रही है। बिहार की राजधानी पटना में एक कोरोना के मरीज़ की पुष्टि हुई है। इस महिला की उम्र 32 साल और वो पटना के खाजपुरा की रहने वाली है। अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक महिला को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है।

इसके साथ ही यह पॉजिटिव महिला कई बिमारियों से ग्रसित भी है। इस महिला को 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। पॉजिटिव केस आने के बाद मरीज़ को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है। इस महिला में संक्रमण कैसे फैला इसकी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मामले की जानकारी दी। अब इसी के साथ बिहार में कोरोना के कुल मरीज़ो की संख्या 86 पहुंच गई है। वही देश में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार शाम तक देश में संक्रमितों की संख्या 14800 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा 500 पर पहुंच गया है। हालांकि इस वायरस से 2100 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर भी चले गए हैं।

Glocal-Hospital-Ads-Begusarai