बेगुसराय के महिपाटोल की नूतन मुखिया मास्क बनाकर जनता को बांट रही है

बलिया : बेगुसराय जिला की नूतन मुखिया कोरोना से जंग के बीच अपने जनता के लिये मास्क बनाने के काम में लगी हुई है। नूतन मुखिया बेगुसराय के डंडारी प्रखंड क्षेत्र के महीपाटोल पंचायत की मुखिया है। इस पंचायत के लोग नूतन कुमारी के जज्बे की सराहना करते दिख रहे।बताते चलें कि मुखिया नूतन कुमारी अपने घरों में अपनी सिलाई मशीन पर स्वयं पंचायत बासियों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए मास्क तैयार कर रही है। इस कार्य में मुखिया नूतन कुमारी के छोटे छोटे बच्ची व बच्चे सहयोग कर रहे है।

इसी पंचायत की पूर्व मुखिया बिनोद कुमार ने कहा अच्छा मास्क नही मिल रहा था। जिसपर मुखिया नूतन कुमारी स्वयं अपने पंचायत वासियों के लिए मास्क बनाने का बीड़ा उठाई।एवम मास्क तैयार कर पंचायत वासियों को बितरण करने की प्रक्रिया जारी है। इस नेक कार्य के लिए पंचायतवासी मुखिया की सराहना करते नहीं तक रहे है।

Glocal-Hospital-Ads-Begusarai