गिरिराज सिंह के बाद राकेश सिन्हा जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए उठायी आवाज

बेगूसराय : जनसंख्या नियंत्रण कानून समय की मांग है इस बात को लेकर कई नेताओं की अलग अलग राय है कोई इसके समर्थन में तो कोई विरोध में राय रखते हैं लेकिन इन सभी रायों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्या नियंत्रण पर बढ़ चढ़ की अपनी बातों को रखते हैं जनंसख्या नियंत्रण कानून पर हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी इसके समर्थन में अपना रुख सपष्ट कर दिया है

बहरहाल राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने जनसँख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में अपनी बातों को रखते हुए ट्वीट में लिखा है कि जनसंख्या नियंत्रण आवश्यकता है।देश की संसाधनों के सापेक्ष दो बच्चे के कानून केलिए मैंने प्राइवेट मेम्बर बिल पिछले सत्र में इंट्रोड्यूस किया था।देश के 74 जिलों में टोटल फर्टिलिटी रेट 4 से अधिक है। जनसंख्या और संसाधनों के बीच संतुलन को जो आवश्यक नहीं मानते वे पीढ़ियों के साथ छल कर रहे हैं।