सड़क हादसे में जीडी कालेज के एक छात्र की मौत,एक छात्र जख्मी

घटना लोहियानगर ओपी थाना क्षेत्र के पन्हांस भारद्धाज स्कूल के निकट एस एच -55 की

बेगूसराय। लोहियानगर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्हांस भारद्वाज स्कूल के निकट SH 55 पर कंकौल गांव से एक शादी समारोह का भोज खाकर अपने घर बाइक से लौट रहे 2 छात्रो को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया । जिसके कारण दोनो छात्र घायल हो गये। जिसमें देर रात एक छात्र की मौत भी ईलाज के दौड़ान निजी क्लीनिक में हो गयी।

मृतक छात्र की पहचान मीरगंज का रहने बाला जीडी काँलेज का छात्र विवेक कुमार 21 वर्ष है। तथा दूसरा छात्र बाधा मिलनचौक का राहुल भारद्वाज बताया जा रहा है। घायल राहुल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।उसका ईलाज शहर के एक निजी हास्पीटल में चल रहा है। मृतक विवेक कुमार के बारे में बताया जाता है कि पहले उसने जीडी काँलेज से एनसीसी किया,जिला में वह छात्र अच्छा घावक भी था,साथ ही फुटबॉल खेल में भी वह एक अच्छा खेलाड़ी था। उसके मौत की खबर मिलने के बाद जिले भर के खेल प्रेमियों में शोक की लहड़ दौड़ गयी।

घर के परिजनों का हाल रो रो कर रात से बुरा है। जब इस दुर्घटना के संबंध में लोहियानगर ओपी थाना के पुलिस से फोन पर पूछा गया तो उसने बताया कि मुझे कोई भी जानकारी नही है,ठीक है पता करके आपको बताते हैं। जबकि यह घटना शनिवार के रात्रि करीब 10 की है।