बेगूसराय में प्रेम और शादी का अजीबोगरीब मामला आया सामने! युवती ने एक लड़की और लड़के दोनों से कर ली शादी

डेस्क: प्रेम और शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आने से बेगूसराय की पुलिस भी हैरान है बेगूसराय पुलिस के लिए यह मामला अजीबोगरीब लग रहा है इसमें एक युवती ने एक लड़के और लड़की दोनों से शादी कर ली। इसका केंद्र बिंदु एक लड़की है जिसने अपना प्रेमी बता कर दूसरी लड़की से शादी कर ली लेकिन परिजनों के दबाव में उस लड़की का फिर एक लड़के से विवाह कर दिया गया।

अब शादी के 15 दिन के अंदर ही लड़की की प्रेमी दूसरी लड़की ससुराल आ गई और रहने लगी। इस मामले को उलझता देख लड़के के परिजनों ने थाने में शिकायत की, पुलिस दोनों लड़कियों को लेकर थाना चली गई और इस मामले में कार्रवाई के लिए कानून के प्रावधानों को ढूंढा जा रहा है। अब पुलिस यह भी सोचने पर मजबूर है कि ऐसा भी हो सकता है क्या?

क्या है हकीकत दरअसल, यह पूरा मामला झारखंड राज्य के चतरा जिले से संबंधित क्षेत्र में दो लड़की अनुजा कुमारी प्रियंका वर्मा (काल्पनिक नाम) किसी मॉल में काम करती थी धीरे-धीरे इन दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गया। इसके बाद पूजा ने प्रियंका को लड़का मानकर उससे शादी कर पति बना ली, 2 वर्षों तक इस बेमेल विवाह के बाद अनुजा के परिवार ने उसकी शादी बेगूसराय जिले के पटेल चौक निवासी सुमित कुमार (काल्पनिक नाम) से कर दी, इसके बाद अनुजा कुमारी ने अपने पति को अपने समलैंगिक साथी के संबंध के बारे में सब कुछ बता दिया। अब आरोप यह है कि शादी के समय सुमित एवं उसके परिजन के द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई तथा सुमित ने कहा कि तुम अगर उसके साथ रहती हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। बीते 14 जून को ही अनुज और सुमित की शादी हुई थी लेकिन अब सुमित के द्वारा यह कहा जा रहा है कि प्रियंका से दूरी बना लो इस बात की सूचना अनुजा ने प्रियंका को दी इसके बाद प्रियंका ने समलैंगिक साथी से मिलने बेगूसराय आ गई और अनुजा के साथ ही ससुराल में रहने की जिद करने लगी, सुमित के परिजन इस मामले को लेकर थाने में शिकायत की।

साथ रहने की जिद ने पहुंचाया थाना अनुजा के अनुसार वह प्रियंका को लड़की नहीं अपना पति मानती है और प्रियंका के साथ में रहने की जिद पर अडी है। अनुजा के समलैंगिक साथी प्रियंका ने बताया कि वह अनुजा के बगैर नहीं रह सकती दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी भी की है। अब पुलिस के सामने यह मामला काफी पेचीदा नजर आ रहा है और इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए कानून की किताबों में हल ढूंढा जा रहा है।