बेगूसराय में NH 31 पर भीषण सड़क हादसा , मौके पर तीन की गयी जान

डेस्क : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के हीराटोल समीप NH-31 से आ रही है। जहां ट्रक और टेंपू की जबरदस्त टक्कर में मौके पर तीन व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि उक्त एक ही परिवार के 8 सदस्य टेंपो सवार होकर सुबह खगड़िया जिला स्थित माँ कात्यानी स्थान से पूजा अर्चना के लिए गए थे। इसी दरमियान वापस आने के क्रम मे हिराटोल NH-31 के समीप टेंपो दुर्घटना ग्रसित हो गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर आसपास के लोगों द्वारा सभी व्यक्ति को बचाने के प्रयास में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया इस संबंध में तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल को सूचना दे दी गई थी। परंतु फिर भी मौके पर एंबुलेंस नहीं भेजा गया। फिर अंत में लोगों ने स्थानीय थानों को सूचित किया। उन्हें घटना की सूचना पाकर तत्काल साहेबपुर कमाल थाना प्रभारी दिनेश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। फौरन ट्रक में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

सभी व्यक्ति की पहचान चौकी ग्राम निवासी आशिक महतो के 55 वर्षीय पुत्र देवेंद्र महतो, तथा शंभू महतो की पत्नी उषा देवी व जोगिंदर महतो की पत्नी विभा कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी व्यक्ति चौकी ग्राम निवासी थे। जगजीत टेंपो ड्राइवर लूचो पासवान के पुत्र मनोज पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस हादसे में डीलर शैलेंद्र कुमार की पत्नी उषा देवी ,देवेंद्र महतो की पुत्री गुड्डी कुमारी, संजीत महतो के पुत्र मानस कुमार ,एवं भोला महतो के पत्नी उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।