अजब- गजब! ATM से अचानक से निकलने लगा 5 गुना पैसा, लोगों की लगी भीड़! फिर जो हुआ…

आपके पास जितने पैसे हैं अगर कोई आपको उस से 5 गुना अधिक दे दे तो कैसा महसूस होगा? मन ही मन आप खुशी से उछल पड़े होंगे। और आपको यह बात काल्पनिक लग रहा होगा। लेकिन आज ऐसा ही कुछ माजरा हुआ। एक एटीएम (ATM) से लोग जितना पैसा निकालने का प्रयास कर रहें थे एटीएम मशीन (ATM Machine) से 5 गुना ज्यादा पैसा निकल रहा था।

यह खबर सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। लेकिन सच्चाई तो यही है। खैर यह खबर ही हैरान कर देने वाली है। तो आइए जानते हैं पूरा वाक्या। आखिर क्या हुआ और कहां पर हो रहा था।

दरअसल यह हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में हुआ। शुक्रवार को दोपहर में आगरा जिले के एक एटीएम में 5 गुना ज्यादा पैसा निकलने लगा। जैसे ही यह बात लोगों तक पहुंचा, हैरान हो कर लोग अपने घर से भागते दौड़ते उस एटीएम के पास पहुंचे।

देखते ही देखते उस एटीएम के पास काफी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। फिर बैंक के तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। हालांकि खबर यह भी है कि पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो उस एटीएम से 5 गुने से भी अधिक पैसे निकाल कर चुपचाप चले गए हैं।

यह पूरी घटना आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में हुई। बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बगल में लगे ATM में किसी तकनीकी खराबी के कारण 5 गुना अधिक पैसा निकलने लगा। जिनको 5 हजार निकालने थे उनको 25,000 रूपए मिले, और जिनको 25 हजार निकालना था उनको 1 लाख 25 हजार।

खबर के अनुसार इस एटीएम से इस बीच में ₹172000 की निकासी की गई है। बैंक को इस मामले की जानकारी होने के बाद एटीएम को बंद कर दिया गया है।