बिहार में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, 1 दिन में मिले 11 पॉजिटिव केस, अब आंकड़ा पहुंचा 83, 6 माह की बच्ची भी हुई संक्रमित

डेस्क : बिहार में गुरुवार को नए और 11 मामले दर्ज करें गए हैं। अब राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 72 से 83 पहुँच गई है। इन 11 कोरोना पॉजिटिव लोगो में से 2 बक्सर के लोग हैं। ऐसा बताया जा रहा है की वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आये थे.वही एक मरीज की उम्र 67 और दूसरे की 37 साल है. बाकी के नौ नए मरीज मुंगेर जिले के रहने वाले हैं, इनमें चार महिलाएं शामिल हैं जिनकी उम्र 55, 26, 22 और 20 साल है। इन मरीजों में छह माह और दो साल की बच्चियां भी शामिल हैं. राज्‍य के कई इलाकों में मरीजों की बढ़ती संख्‍या चिंता का सबब भी बनी है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार का कहना है की मुंगेर के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि दिन रहते ही हो गई थी। यह सारे लोग एक ही परिवार से हैं

बिहार के चार जिले अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बेगूसराय , नवादा , सीवान और नालंदा अब यहां पर घर घर में जांच अभियान चालु कर दिया गया है। स्वास्थ्य प्रधान सचिव के मुताबिक़ इन कामो में 8000 लोगो की टीमें लग चुकी हैं। यह टीम लोगो के घर घर जाकर सारी स्वास्थ्य से जुडी जानकारी बटोरेंगी। जिनको भी सर्दी, खांसी, बुखार के अतिरिक्त और कोई कोरोना संबंधी लक्षण पाए जाएंगे उन्हें चिन्हित कर क्वारन्टीन कर दिया जाएगा।