Royal Enfield को टक्कर देने आ रही Yamaha की नई बाइक, कीमत जान खुशी से झूठेंगे आप!

Yamaha : अब बाइक राइडर्स के लिए एक अच्छी खबर आ रही है कि Yamaha कंपनी 1973 में लॉन्च हुई अपनी RD350 को एक बार फिर लॉन्च करने जा रही है। Yamaha की ये बाइक अब Royal Enfield को कड़ी टक्कर देगी और मार्केट में अपनी वैल्यू साबित करेगी।

इसके साथ ही आपको बता दें कि Yamaha RD350 टू-स्ट्रोक रेसिंग बाइक थी, जिसे Yamaha कंपनी ने बनाया था और इसे 1973 में लॉन्च किया था। इसके बाद ये केवल 10 साल यानी 1983 तक चल पाई। लेकिन अब Yamaha अपनी RD350 का नया एडीशन 2023 में लॉन्च करेगी।

क्या मिलेंगे फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Yamaha RD350 में नए फीचर्स की बात करें तो इसमें LED DRL, ड्यूल चैनल ABS, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और असिस्ट व स्लीपर क्लच जैसे फीचर्स दिए गए है। लेकिन ये सारे फीचर्स आपको Royal Enfield Bullet में भी मिल जाएंगे।

कितनी होगी इसकी कीमत

इसके अलावा Yamaha RD350 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया जायेगा जिसमें आपको स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर फ्यूल गेज और अन्य कई जानकारी मिलेगी। इस बाइक में आपको एक ABS सिस्टम भी दिया जायेगा। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि नई Yamaha RD350 की एक्स शोरूम प्राइस 2.99 लाख रुपये हो सकती है।

अगर आप एक दमदार और पावरफुल बाइक की तलाश कर रहे है तो Yamaha RD350 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन रहेगी। लेकिन अगर आप एक क्लासिक डिजाइन के साथ में अधिक विश्वसनीय और ईंधन कुशल बाइक की तलाश में है तो रॉयल Enfield Bullet एक अच्छा विकल्प है।

1980 के दशक की सबसे लोकप्रिय बाइक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Yamaha RD350 1980 के दशक की सबसे लोकप्रिय बाइक में से एक थी, जो पावरफुल और रेसिंग स्पोर्ट्स बाइक थी। इसे फास्ट स्पीड और स्मूथ हैंडलिंग के लिए जाना जाता था, जो अब एक बार फिर लॉन्च होने जा रही है।