Mahindra 5-Door Thar में क्या होगा खास? फीचर्स जान खुशी से झूम उठेंगे!

Mahindra : यह खबर पहले ही आ चुकी है कि महिंद्रा कंपनी की तरफ से अपनी लोकप्रिय Thar 5 Door वर्जन पर काफी तेजी से काम कर रही है। इसे टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा जा चुका है। पहाड़ी रास्तों या ऑफ रोडिंग के लिए इसे काफी पसंद किया जाता है।

Mahindra Thar भारत में पहले से ही काफी लोकप्रिय है लेकिन अब इसके 5 Door वर्जन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। अपकमिंग एसयूवी को कई अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आइये आपको बताते है दिल खुश करने वाले 5 फीचर्स के बारे में…

Thar 5 Door में 5 संभावित फीचर्स :

मिल सकती है सनरूफ : आपको Mahindra Thar 5 Door में फुल पैनोरमिक सनरूफ शायद नहीं देखने को मिलेगी लेकिन इसमें सिंगल पेन सनरूफ जरूर मिल सकती है। जबकि 3 Door Thar में ये फीचर आपको नहीं दिया गया था।

रियर डिस्क ब्रेक : नई Mahindra Thar 5 Door में आपको बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Thar 5 Door में आपको रियर डिस्क ब्रेक भी देखने को मिल सकते है।

ड्यूल जोन एसी : 3 दरवाजों की थार में केवल ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलता है। लेकिन नई 5 दरवाजों वाली थार में ड्यूल जोन एसी फीचर दिया जा सकता है, जैसा कि XUV700 और Scorpio N में देखने को मिलता है।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर : Mahindra की 5 Door Thar में 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है। जबकि 3 Door Thar में एनलॉग सेटअप देखने को मिला था।

बड़ी टचस्क्रीन : महिंद्रा XUV400 की तरह नई थार में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ में ही एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की सपोर्ट दी जाएगी।

ये शानदार फीचर्स भी कर सकते है हैरान : इसके साथ ही Mahindra के 5 डोर वर्जन में आपको पार्किंग सेंसर के साथ ही रिवर्स कैमरा, 6 एयरबैग, रियर असिस्टेंट आर्मरेस्ट, 360 डिग्री कैमरा जैसे शानदार फीचर्स भी देखने को मिल सकता है। निकट भविष्य में लॉन्च होने वाली Mahindra Thar 5 Door में की कीमत लगभग 12.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक हो सकती है।