ये 110CC इंजन वाली देश की सबसे सस्ती Scooter, कीमत जान दौड़कर खरीद लेंगे आप!

Cheapest Scooters : भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में टू व्हीलर की डिमांड काफी अधिक बढ़ती हुई जा रही है और मिडिल क्लास फैमिली के लिए टू व्हीलर ही एक कार के बराबर होता है। देखा जाए तो 110cc इंजन वाले टू व्हीलर भी ज्यादा खरीदे जाते हैं। आज हम आपको 110cc वाले टू व्हीलर की एक लिस्ट दे रहे हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं। आईए जानते हैं क्या है इनमे खास बात….

Honda Activa : Honda कंपनी की Activa भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू व्हीलर है। इसमें आपको 109.51cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो 7.73bhp की पावर और 8.90Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आपको CVT गियरबॉक्स इंजन के साथ जोड़ा गया है। Honda Activa स्कूटर की कीमत 75,347 रुपये से लेकर 81,348 रुपये तक है।

TVS Jupiter : Honda Activa के बाद TVS Jupiter भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला स्कूटर है। इसमें आपको 109.7cc एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। ये पूरी तरह फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है। ये 7.7 bhp की पावर जनरेट करता है। इस फैमिली स्कूटर को आप 72,190 रुपये से लेकर 88,498 रुपये में खरीद सकते है।

Hero Pleasure Plus : भारतीय महिलाओं सबसे अधिक Hero Pleasure Plus स्कूटर ही पसंद आता है। इसमें आपको 110cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, FI इंजन मिलता है, जो 7.9bhp की पावर जनरेट करता है और 8.70Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिलते है और इस स्कूटर को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी कीमत 69,638 रुपये से लेकर 78,538 रुपये तक है।

Honda Dio : सबसे सस्ते टू व्हीलर में Honda Dio का चौथा नाम आता है और इस लिस्ट में Honda का ये दूसरा टू व्हीलर है। इसमें आपको 109.51cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 7.6bhp की पावर और 9Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे भी CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसे आप 68,625 रुपये से 72,626 रुपये के बीच खरीद सकते है।

Hero Xoom : सबसे सस्ते स्कूटर की लिस्ट में Hero Xoom का नाम भी शामिल है और इस स्कूटर में आपको 110.9cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। Hero Xoom स्कूटर का ये इंजन 8.05bhp की पावर और 8.7Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसे आप 69,099 रुपये से 77,199 रुपये के बीच खरीद सकते है।