अब भूल जाएंगे पेट्रोल-डीजल! तहलका मचाने आ रही ये धांसू Electric Car, जानें- क्या होगी कीमत..

Electric Car : साल 2023 भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल कई सारे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में लॉन्च हुए हैं। जिनके शानदार फीचर्स और बेहतरीन रेंज के साथ ही कम कीमत लोगों को अपना दीवाना बना चुकी है। लेकिन अब अगले साल 2024 में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए शानदार होने वाला है।

अगले साल के शुरू होते ही कई सारी का निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडलों को लॉन्च करने की तैयारी में है। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स का नाम भी शामिल है। आइये आपको बताते है इनकी लिस्ट…..

Maruti evx

इस साल Maruti evx कांसेप्ट को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। जानकारी के अनुसार ये गाड़ी सिंगल चार्ज में आपको 500 किलोमीटर की रेंज देगी। इसके साथ ही इसमें ADAS के साथ ही 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Tata Harrier EV

Tata Motors ने भी ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान Harrier EV कांसेप्ट को पेश किया था। ये सेकंड जनरेशन ईवी आर्किटेक्चर पर बेसद होगी और सिंगल चार्ज में आपको 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

Tata Curvv EV

Tata ने ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान कई इलेक्ट्रिक व्हीकल के कांसेप्ट को पेश किया है। अभी इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी द्वारा Tata Curvv EV को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसका हायर वर्जन 465 किमी तक की रेंज दे सकता है।

Mahindra XUV.e8

ये SUV महिंद्रा XUV700 का ही इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसे अगले साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी मिली है कि इसमें 80kWh क्यो बैटरी दी जाएगी और ये ड्यूल मोटर सेटअप से लेस होगी।

BYD Seal

चीनी कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम अगले साल तक अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Seal को लॉन्च कर सकती है। ये EV कार आपको सिंगल चार्ज में 700 किमी तक की रेंज देगी। महज 3.8 सेकंड में ये 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

Hyundai Creta EV

Hyundai Creta के इलेक्ट्रिक अवतार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। हो सकता है कि इसे कंपनी अगले साल बाजार में पेश कर सकती है। इसका मुकाबला बाजार में Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार से होगा।