New Car Launching : जल्द लॉन्च होने वाली है ये 5 कारें, इनमें होगी 3 इलेक्ट्रिक कारें…

New Car Launching : ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अगस्त का महीना का ही शानदार रहने वाला है क्योंकि इसमें नई कारें लॉन्च होने वाली है। इस लिस्ट में Tata, Hyundai, Audi, Volvo और Mercedes की कारें शामिल है। इसमें Tata Punch का CNG मॉडल भी शामिल है। इसका मुकाबला Hyundai Exteror CNG से होगा। आइये देखते है इस लिस्ट में और कौनसी कारें शामिल है?

  1. Tata Punch CNG : इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था जिसका इंतजार अब काफी समय से हो रहा है। लेकिन अब इसे अगस्त में ही लॉन्च किया जायेगा। इसमें 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसे CNG में लॉन्च किया जा रहा है जिसमें 5-स्पीड MT के साथ जोड़ा गया है।
  2. Hyundai Creta और Alcazar Special Addition : अगले महीने Hyundai Creta का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया जायेगा जिसे एडवेंचर एडिशन कहा जायेगा। इसमें इंटीरियर और एक्सटेरियर चेंजेज देखने को मिलेंगे। इसके अलावा Hyundai Alcazar को भी नए स्पेशल एडिशन में लॉन्च किया जायेगा।
  3. Audi Q8 e-tron : अगले महीने में Audi Q8 e-tron को लॉन्च किया जायेगा जिसकी कीमतों के बारे में 18 अगस्त को जानकारी मिलेगी। इसे दो बॉडी टाइप में लॉन्च किया जायेगा और इसके इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जायेंगे।
  4. Mercedes Benz CLG : अगले महीने में 9 तारीख को Mercedes Benz नए मॉडल CLG को लॉन्च करेगी। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों में पेश किया जायेगा। इसमें 23 हॉर्स से ज्यादा की दमदार 48V की मोटर दी गई है।
  5. Volvo C40 Recharge : अगले महीने लॉन्च होने वाली Volvo C40 को इलेक्ट्रिक अवतार में CMA प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसकी ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर में 408bhp और 660Nm टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है। ये सिंगल चार्ज में 500 किमी की रेंज देगी। इसमें बड़े XC40 के बराबर ही कुछ चीजें दी गई है और इसमें 78kWh का बैटरी पैक दिया जायेगा।