Royal Enfield की बोलती बंद करने आ गई Honda की नई Bike, कीमत जान खुश हो जाएंगे!

Honda CB350 : देश की प्रमुख टू व्हीलर कंपनी होंडा ने अब अपनी एक 350cc की नई बाइक लॉन्च की है। यह बाइक काफी शानदार है और इसमें कमाल के फीचर्स आपको देखने को मिलेंगे। आज के भारतीय मार्केट में Honda कंपनी ने Honda CB350 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके नाम को बहुत ही सिंपल रखा गया है ना कि इसके साथ हाईनेस या आरएस आदि जोड़ा गया है।

आपको पता ही होगा कि इस सेगमेंट में 80% कब्जा भारतीय मार्केट में Royal Enfield का है। लेकिन अब Honda ने अपनी नई CB350 को लॉन्च कर इसे टक्कर देने की कोशिश की है। इसे कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

आपको बता दें इसके बेस मॉडल Honda CB350 डीलक्स की एक्स शोरूम प्राइस 1,99,900 रुपये है तो इसके डीलक्स प्रो मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 2,17,800 रुपये तय की गई है। आप इसे बिंगविंग डीलरशिप के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं और कंपनी द्वारा बहुत ही जल्दी इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

क्या है इसके फीचर्स

कंपनी ने इसे नया रेट्रो मॉडल लुक दिया है, जो कि कंपनी के पिछले मॉडल से काफी अलग है। इसके साथ ही इसमें आपको मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टाइलिश ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम, राउंड-शेप एलईडी हेडलैंप, एलईडी विंकर्स और एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। रेट्रो क्लासिकल लुक के साथ इसे 5 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमे आपको प्रेशियस रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट क्रस्ट मेटैलिक, मैट मार्शल ग्रीन मेटैलिक और मैट ड्यून ब्राउन कलर मिल जाएंगे।

इंजन और परफॉरमेंस

आपको Honda CB350 में 348.36cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 5500rpm पर 20.8bhp की पावर और 3000rpm पर 29.4 NM पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। आपको इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ में स्लिप और असिस्टेंट क्लच भी दिया गया है। कंपनी ने बाइक के एग्जॉस्ट नॉट (साइलेंसर के आवाज) को बेहतर थम्प देने की कोशिश की है।

मिलेंगे ये खास फीचर्स

आपको Honda CB350 के डीलक्स प्रो में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS), होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC, जो मूल रूप से ट्रैक्शन कंट्रोल है), डुअल-चैनल ABS, 18-इंच व्हील्स सहित कई फीचर्स दिए गए है। इसके अलावा आपको इसमें LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, डबल लेयर एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते है।

Classic 350 से है मुकाबला

Honda CB350 बाइक का भारतीय मार्केट में Royal Enfield Classic 350 से सीधा मुकाबला होगा। लेकिन देखना होगा कि Honda की ये बाइक किस हद तक Classic 350 को टक्कर दे पाती है। Royal Enfield Classic 350 की कीमत 1.93 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएन्ट में 2.25 लाख रुपये तक है। इन दोनों का इंजन आउटपुट लगभग बराबर सा ही है।