ये है 150cc वाली देश की Powerful Bike, जानें- कीमत और फीचर्स…

Powerful Bike: भारतीय बाजार में हमेशा दोपहिया वाहनों की मांग अधिक रही है। टू व्हीलर सेगमेंट में 150-160cc की लोगों पर अच्छी पकड़ है। देश में लोगों के पास बजट कम होने के कारण लोग दुपहिया वाहन खरीदना पसंद करते हैं। यह बाइक किफायती प्राइस रेंज के साथ उपलब्ध है। हम आपको पांच ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम कीमत में ज्यादा रेंज देने में माहिर हैं। आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।

हीरो एक्सट्रीम 160आर : Hero Xtreme 160R अपनी कैटेगरी की सबसे हल्की मोटरसाइकिल है। इसमें 163cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 15 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Hero Xtreme 160R की एक्स-शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये से 1.30 लाख रुपये के बीच है।

होंडा एक्स ब्लेड : Honda XBlade में 162.71cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है जो 13.7 bhp पावर और 14.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। Honda XBlade की एक्स-शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये है।

टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : TVS Apache RTR 160 4V इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। इसमें 159.7cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 17.3 bhp की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। TVS Apache RTR 160 4V कई राइडिंग मोड्स के साथ आती है। वहीं इस बाइक को आप एक्स शोरूम 1.24 से 1.32 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।

यामाहा R15 V4 : Yamaha R15 V4 में 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से युक्त है। इस बाइक को 1.81 से 1.86 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

बजाज पल्सर NS160 : बजाज पल्सर NS160 में 160.3cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 16.9 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Pulsar NS160 की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये रखा गया है।