अब देश में Electric Vehicle की कीमत होगी आधी से भी कम, Nitin Gadkari ने सबकुछ बता दिया..

Electric Vehicle : देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों से हर कोई परेशान है। ऐसे में हर कोई सस्ती और शानदार बाहर लेने की सोच रहा है। जिसमें इलेक्ट्रिक गाड़ी (Electric Vehicle) आम लोगों के लिए बड़े फायदेमंद साबित हो रही है। क्योंकि बिना फ्यूल के इस गाड़ी को आराम से चलाया जा सकता है। केवल एक बार चार्ज कीजिए और आराम से सफर कीजिए।

इसी को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) आए दिन अपने परियोजनाओं में इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) को लेकर बढ़ावा देते रहते हैं। केंद्र सरकार का मकसद देश में ई-मोबिलटी को बढ़ावा देना है। हाल ही में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) ने इस दशक के अंत तक भारतीय सड़कों पर 2 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) की परिकल्पना की है।

आगे उन्होंने कहा की इकोलॉजी और पर्यावरण को बचाने के लिए इन्वेस्टर्स को इसमें निवेश करना चाहिए। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि 2030 तक देश में लगभग 2 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) होंगे। जिससे प्रदूषण भी कम होगा और ज़्यादा रोज़गार के मौके पैदा होंगे। इससे देश का विकास होगा और आत्ननिर्भर बनेगा।अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में फ्यूल का आयात एक बहुत बड़ी चुनौती है। डीज़ल और पेट्रोल के आयात से इंडियन इकॉनामी के लगभग 16 करोड़ रुपए बाहर चले जाते हैं।