अब Electric Car की चार्जिंग की समस्या खत्म! घर पर लगवाएं चार्जिंग पॉइंट, जानिए- कितना होगा खर्चा…..

Electric Car : देश में इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। कई ऐसी कंपनियां हैं जो बाजार में एक से बढ़कर एक कार पेश कर रही हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि इन्हें हर चार्जिंग पॉइंट से चार्ज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में वाहन मालिकों को चार्जिंग को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप घर बैठे फास्ट चार्जर से कम समय में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज कर सकेंगे, तो आइए जानते हैं विस्तार से।

फास्ट चार्ज कैसे करें : कार को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए आप टाइप 2 चार्जर खरीद सकते हैं। ये सभी इलेक्ट्रिक कार कंपनियां देती हैं। हालांकि, आपको इन्हें अलग से खरीदना होगा। टाइप 2 चार्जर्स के लिए, आपको उन्हें स्थापित करने के लिए अपने कार गैरेज या पार्किंग स्थान में जगह बनाने की आवश्यकता है। अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या टाइप 2 चार्जर आपके घर की बिजली पर काम कर पाएगा। तो इसका जवाब भी हां है। क्योंकि टाइप 2 चार्जर अल्टरनेट करंट पर भी काम करते हैं।

कितना लोड बढ़ेगा : टाइप 2 चार्जर केवल अधिक किलोवाट पर काम करते हैं। साथ ही उसका इंस्टालेशन भी करना है। जिसके लिए आप कार कंपनी या सर्टिफाइड इलेक्ट्रीशियन से संपर्क कर सकते हैं। टाइप 2 चार्जर लगाने से पहले, आपको इसके बारे में इलेक्ट्रिक सिटी बोर्ड को भी सूचित करना होगा। टाइप 2 चार्जर लगाने के लिए आपके घर में कम से कम 3 kW का लोड होना चाहिए।

क्या होगा अंतर : टाइप 2 चार्जर से आपको काफी फायदा होगा। यह चार्जर आसानी से आपकी कार को 3 से 5 घंटे में फुल चार्ज कर देगा। इसके साथ ही सबसे बड़ा फायदा यह है कि टाइप 2 चार्जर ज्यादा लोड लेता है लेकिन बिजली की खपत को ज्यादा प्रभावित नहीं करता है।