दिवाली से पहले बाजार में लांच हुई नई गाड़ियां – यहाँ चेक करें डिज़ाइन फीचर और प्राइज

Upcoming Cars : साल 2022 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है। मार्केट में कई नई कारें आ चुकी हैं और कई पुरानी कारों के अपडेटेड वर्जन आ चुके हैं। इतना ही नहीं इस साल में अभी काफी समय बाकी है और बाकी दिनों में भी कई कारें लॉन्च होने वाली हैं। अगले महीने अक्टूबर में दिवाली है और दिवाली से पहले करीब 7 कारें लॉन्च हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इन कारों के बारे में।

लेक्सस यूएक्स : Lexus UX को सबसे पहले अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 4 अक्टूबर को लाया जा सकता है। इसकी कीमत 40 लाख के आसपास हो सकती है।

रेनॉल्ट अरकाना : Renault Arcana को 5 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है। यह डीजल कार हो सकती है, इसमें 1493cc का इंजन हो सकता है। इस कार को भारत में करीब 20 लाख रुपये में लाया जा सकता है।

बीएमडब्ल्यू X6 M50i : लग्जरी कार सेगमेंट में BMW की 1.39 करोड़ रुपए की X6 M50i कार 10 अक्टूबर को लाई जा सकती है। इसमें 2,998cc का इंजन मिल सकता है।

BYD Atto 3 : BYD 11 अक्टूबर को अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Atto 3 लॉन्च करेगी। यह भारत में कंपनी का दूसरा मॉडल होगा। BYD Atto 3 को करीब 30 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

हुंडई IONIQ 5 : Hyundai Ionic 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की टेस्टिंग काफी समय से चल रही है। अब इसे 14 अक्टूबर को लाया जा सकता है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये के करीब हो सकती है।