Mahindra पेश की 5 नई दमदार Electric SUV, देखें – सभी के फीचर्स और कीमत..

डेस्क : महिंद्रा कंपनी किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है, भारतीय बाजारों में महिंद्रा की कारों का अलग ही क्रेज रहता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद अधिकतर कंपनी अपने CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को एक के बाद एक बजार में उतार रही है। अब इस क्रम में मंहिद्रा भी पीछे नहीं है। EV सेगमेंट में Mahindra ने एंट्री करते हुए अपनी 5 नई इलेक्ट्रिक SUV को पेश कर दिया है, तो आइए जानते है कौन सी है ये इलेक्ट्रिक कारें…

Mahindra Electric Cars : देश की SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर 5 नई इलेक्ट्रिक SUV XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 को लॉच किया है। सबसे पहले आपको बता दें कि बाजार में XUV.e8, XUV.e9 Electric Cars पहले आएगी और BE रेंज की नई इलेक्ट्रिक SUV 2025 में आएगी इसका मतलब साफ है कि XUV रेंज वाली 2024 में और BE रेंज वाली 2025 में बाजार मे लॉच होगी। सभी 5 इलेक्ट्रिक SUV आउटपुट के मामले में एक दूसरे से अलग है। और ये सभी प्लेटफॉर्म और बैटरी मॉड्यूल एक दूसरे को शेयर करेगी। वही सबसे पहला महिंद्रा इलेक्ट्रिक मॉडल XUV.e8 2024 के अंत तक आएगा ।

पहली कार महिंद्रा XUV.e8 है, जो कि दिसंबर 2024 में सड़कों पर दौडेगी और महिंद्रा XUV.e8 4740 MM लंबी, 1900 MM चौड़ी और 1760 MM ऊंची होगी और इसका व्हीलबेस 2762 MM का होगा। इसके अंदर ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा और इसमें 80kWh बैटरी पैक भी मौजूद होगा। साथ ही इसके बंपर में नया डिजाइन भी दिया गया है। बंपर माउंटेड हेडलैम्प्स और स्कल्प्टेड बोनट भी इसके लुक को और बेदतरीन बनाते है।

SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के ये सभी XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 मॉडल कई हाइटेक फीचर्स के साथ बाजार में लॉच करेगी। आपको बता दें कि कंपनी कि तरफ से इनकी कीमत को लेकर अभी कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।