नए अवतार में आ गई Mahindra Alturas G4 SUV, जानें – कितनी है कीमत..

डेस्क : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी Alturas G4 SUV का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे 2WD हाई का नाम दिया गया है। यह Alturas G4 लाइन-अप में अकेला 2WD वेरिएंट है। Mahindra अब इस एसयूवी के बेस 2WD और 4X4 वेरिएंट की पेशकश नहीं करती है। 2WD हाई वेरिएंट में 4WD वेरिएंट के जैसे टूल्स भी दिए गए हैं। वहीं अब इसके पावरट्रेन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए डिटेल में जानते हैं इस Mahindra Alturas G4 2WD High एसयूवी के बारे में…

Mahindra Alturas G4 2WD High में क्या नया हैं : Mahindra Alturas G4 पहले 2WD और 4X4 के वेरिएंट में उपलब्ध थी। इसके 2WD वेरिएंट में 4X4 वाले मॉडल में मिलने वाले कुछ फीचर्स जैसे- रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप, पावर्ड टेलगेट, मेमोरी फंक्शन के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट और साइड और कर्टेन एयरबैग तक शामिल नहीं थे। हालांकि, नए 2WD High वाले वेरिएंट में अब 4X4 में मिलने वाले सभी फीचर्स भी मौजूद हैं।

ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा नई महिंद्रा Alturas G4 SUV में 18-इंच के अलॉय वील्स, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ ही 8.0-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है।

Mahindra Alturas G4 2WD High का इंजन : नई Alturas G4 के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अब भी 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जो 181hp की पावर और 420Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ मर्सिडीज-सोर्स 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।