Petrol-Diesel Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव? जानें- आपके शहर का नया रेट

Petrol-Diesel Today: देश में इन दिनों महंगाई चरम सीमा पर है। खासकर, पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel Today) के बढ़ते दामों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। आपको बता दे की आज यानी 20 जून मंगलवार को पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel Today) के दामों को लेकर एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई है।

भारतीय तेल कंपनियों ने 20 जून 2023 के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं। जिसमें आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में हम कह सकते है की आज से लगातार 395वां दिन है जब देश में पेट्रोल-डीजल के MRP में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बताते चलें कि इस समय देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल डीजल के अलग-अलग नाम जारी किए गए है। अगर बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पेट्रोल ₹96.72 लीटर है। जबकि, डीजल ₹89.62 लीटर के हिसाब से मिल रहा है। अगर, मुंबई की बात करें तो पेट्रोल ₹106.31 जबकि, डीजल ₹94.27 र लीटर मिल रहा है। वही, कोलकाता में पेट्रोल ₹106.03 और डीजल ₹92.76 रुपये प्रति लीटर है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं। जिसमें सुबह 6:00 बजे ही अपडेट हो जाते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल का नया रेट अपने मोबाइल पर पाएं तो सबसे पहले आपको तेल कंपनियों के कस्टमर RSP के साथ शहर का Code लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज नया रेट जान सकते है। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अगर हम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड तेल की बात करें तो मार्केट में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। क्योंकि डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड गिरकर 71.44 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 76.26 डॉलर प्रत‍ि बैरल के आसपास पहुंच गई है। मालूम हो की कच्चे तेल की रेट 2008 के बाद 2023 मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है।