ये है कम कीमत और दमदार रेंज वाली Electric Car, Tata से लेकर Mahindra तक है शामिल…..

Electric Car : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों से लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं और इससे पर्यावरण प्रदूषण को भी खतरा है। ऐसे में देखा जाए तो अब Electric Car को खरीदने की और लोग अग्रसर हो रहे हैं। दूसरी तरफ अधिक रेंज और चार्जिंग नेटवर्क को बढ़ता हुआ देखकर भी लोग अधिकतर इलेक्ट्रिक वर्जन की गाड़ियों को खरीदना सही समझ रहे है।

अगर आप भी कोई नई Electric Car या SUV खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ सस्ती और अधिक रेंज वाली EV वाहनों की लिस्ट लेकर आए है। आइये जानते है इनके बारे में सब कुछ…..

Tata Tiago EV

Tata मोटर्स की तरफ से अपना सबसे किफायती EV वाहन पेश किया गया था। इस हैचबैक SUV की एक्स शोरूम प्राइस 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये है। इसमे आपको दो बैटरी बैकअप ऑप्शन मिलता है 19.2kWh और 24kWh के विकल्प मिलते है। ये SUV आपको 5.7 सेकंड में 60 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।

Tata Tigor EV

आपको Tata की तरफ से ये दूसरी सबसे किफायती गाड़ी मिल रही है। इस कॉम्पैक्ट Electric Car की एक्स शोरूम प्राइस 12.49 रुपये से 13.75 लाख रुपये है। वाहन XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech LUX वैरिएंट विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें आपको 26kWh की लीथियम आयन की बैटरी मिलती है। इसकी मोटर 74bhp और 170Nm टॉर्क जनरेट करती है।

Mahindra XUV400

अब Mahindra ने भी अपनी Electric Car XUV400 की कीमत 15.99 लाख रुपये से 19.19 लाख रुपये है। Mahindra XUV400 में आपको 39.9kWh की लीथियम आयन की बैटरी मिलती है। ये इलेक्ट्रिक SUV आपको महज 8.3 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड देती है।

MG ZS EV

इस लिस्ट में अगला नाम MG ZS EV का आता है जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 22.98 लाख रुपये से लेकर 26.99 लाख रुपये है। इसमें आपको दो बैटरी बैकअप का विकल्प मिलता है। इसमें आपको 44.5kWh और 50.3kWh का बैटरी का ऑप्शन मिलता है। 44.5kWh वर्जन थ्री- फेज परमानेंट मैगनेच सिंक्रोनस मोटर 3,500rpm जो आपको 141bhp और 353Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 50.3kWh वाला बैटरी पैक आपको 174bhp और 280Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।