लॉन्च हो गई Hero Xtreme 200S 4V- कीमत जान युवाओं के दिल की बढ़ने लगी धड़काने…

2023 Hero Xtreme 200S 4V : हीरो मोटोकॉर्प द्वारा अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल का अपडेटेड फोर-वोल्व वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। 2023 की हीरो एक्सट्रीम 200S 4V भारत में 1.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत से शुरू होती है। यह तीन कलर स्कीम के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च की गई है, जिसमें आपको ड्यूल-टोन शेड्स भी मिलते हैं। यह मून येलो, पैंथर ब्लैक मेटैलिक एवं प्रीमियम स्टील्थ एडिशन में मिलती है।

2023 की हीरो एक्सट्रीम 200S 4V (Hero Xtreme 200S 4V) में आपको एक नया चार-वोल्व इंजन मिलता है। यह इंजन पहले की तुलना में 6% ज्यादा पावर एवं 5% अधिक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको 199.6cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक, फोर-वोल्व इंजन मिलता है। यह 8,000 RPM पर 18.9 bhp एवं 6,500 RPM पर 17.35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ आपको 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

नई हीरो एक्सट्रीम 200S 4V (Hero Xtreme 200S 4V) के फ्रंट में आपको टेलिस्कोपिक फोर्क्स एवं रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग हेतु स्टैंडर्ड रूप से सिंगल-चैनल एबीएस के साथ आपको दोनों छोर पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

बात करें फीचर्स की तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी एवं टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। लॉन्च के दौरान हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि हीरो एक्सट्रीम 200एस प्रीमियम स्पोर्ट्स सेगमेंट हेतु कंपनी के केंद्रित दृष्टिकोण को पेश करती है।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) भारत की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है। भारत के कई राज्यों में कंपनी के प्रोडक्शन प्लांट मौजूद हैं। हीरो मोटोकॉर्प भारत के अतिरिक्त कई और देशों में भी अपने उत्पाद बेचती है। हीरो मोटोकॉर्प अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं कीमत के चलते भारत के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।