मार्केट में Hero का बोलबाला – कम कीमत में पेश की बेहतरीन बाइक, खरीदारों में मच गई लूट..

डेस्क: इस समय Hero Motocorp दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी है। देश में दोपहिया वाहन सेक्शन में Hero का कोई तोड़ नहीं है। कंपनी हमेशा फ्यूल-एफिशिएंट बाइक्स से लेकर ऑफ-रोडिंग में सक्षम मोटरसाइकिलों को मार्केट में लॉन्च करते रहती है। साथ ही कंपनी जल्द ही मार्केट में कई नए प्रोडक्ट भी लाने पर काम कर रही है। पर आइए आपको बताएं की बीते महीने में कंपनी ने 3 नई मोटरसाइकिल उतारी, तो चलिए उनके फीचर्स जानते हैं।

Hero Splendor
सितंबर के महीने में कंपनी की ऑल टाइम बेस्ट मेडल Hero Splendor की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। ये मॉडल कंपनी के पुराने मॉडल में से एक है। मार्केट में Hero Splendor की अपनी एक पहचान है। इसे इसके क्लीन डिजाइन और फ्यूल-एफिशिएंट होने के लिए जाना जाता है। साथ जज देश में ये सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। इसकी कीमत 71,176 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर 2022 में स्प्लेंडर की 2,61,081 इकाइयां बेची हैं।

Hero HF Deluxe
Hero की दूसरी सबसे चर्चित बाइक है Hero HF Deluxe। ये बाइक 100cc के इंजन के साथ आती है। ये मॉडल कई वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 60,308 रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं। मार्केट में इस मॉडल की शान ही अलग है।

Hero Glamour
Hero की तीसरी किफायती मोटरसाइकिल 125 सीसी कम्यूटर ग्लैमर है। ये मॉडल भी आपको कई वैरिएंट में मिल जायेगा। इसकी शुरुवाती कीमत 78,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी बिक्री के आंकड़ों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।