OLA बैटरी सेल निर्माण के लिए बना रही गीगाफैक्ट्री- अब Electric मार्केट में कब्जा करने की है तैयारी….

OLA : OLA को भारत देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी माना जाता है और अब इसने अपना दायरा बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन कदम भी उठाया है। अब वह भारत जैसे देश में अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का प्रोडक्शन की बढ़ाना चाहती है। हाल ही में OLA टू व्हीलर के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए बताया है कि OLA ने दुनिया की सबसे बड़ी सेल गीगाफैक्ट्री का मैन्युफैक्चर शुरू कर दिया है। OLA के इस फैसले से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।

10,000 लोगों को मिलेगा रोजगार : OLA के सीईओ भाविश अग्रवाल ने पोस्ट के जरिये बताया कि, ‘ये भारत और दुनिया की सबसे बड़ी सेल गीगाफैक्ट्री में शामिल होने वाली है।‘ हमारा उद्देश्य है कि ये साल 2023 के अंत तक 5 गीगावाट-घंटे प्रति वर्ष की शुरूआती क्षमता के साथ शुरू होनी चाहिए। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल को पॉवर देने के लिए किया जायेगा और ये बहुत जरूरी है। इसमें हाई पॉवर की बैटरी का उत्पादन किया जायेगा। इस फैक्ट्री को तमिलनाडु में बनाया जा रहा है जिससे करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

महंगा होगा OLA ई-स्कूटर : हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ़ हैवी इंडस्ट्री द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती करने का फैसला लिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर 15,000 रुपये की सब्सिडी मिलती थी जिसे अब 10,000 रुपये कर दिया गया है और ये कटौती 1 जून 2023 से लागू हो जाएगी। अब घटी हुई सब्सिडी सभी रजिस्ट्रेशन वाले इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर लागू होगी। इसके अलावा मंत्रालय ने पहले ही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए प्रोत्साहन सीमा को 40 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया है। इस तरह से अब 10 फीसदी सब्सिडी और 25 फीसदी प्रोत्साहन सीमा में हुई कटौती के कारण OLA ई-स्कूटर की कीमतें 35,000 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है।