वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! सड़क पर भूलकर भी ना करें ये गलती, एक्शन में Traffic Police, जानें –

डेस्क : अगर आपके पास भी टू व्हीलर या फिर फोर व्हीलर वाहन है तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस इन दिनों पूरी सक्रियता में है। अगर आप भी सड़क पर वाहन लेकर निकलते हैं तो इस खबर को बारीकी से पढ़ लें। अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है, आसान भाषा में कहें तो आपकी गाड़ी जब्त भी हो सकती है, चलिए जानते हैं।

Traffic Police के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने चार दिवसीय अभियान में बिना परमिट के 300 से अधिक बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान मंगलवार से शुक्रवार तक दिल्ली रेंज में चलाया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर ने कहा कि “इस अभियान के दौरान, कुल 323 बसों जिनमें से 152 पर पूर्वी दिल्ली में, 95 सेंट्रल दिल्ली में, 29 बाहरी दिल्ली में, 30 दक्षिणी दिल्ली में, सात पश्चिमी दिल्ली में और 10 बसों पर नई दिल्ली में कार्रवाई की गई। 

वही इसमें 19 बसों को जब्त किया। इनमें से अधिकांश बसों के पास कॉन्ट्रैक्ट कैरिज परमिट या इंडियन टूरिस्ट पर्यटक परमिट था। पुलिस ने कहा कि इस कॉन्टैक्ट कैरिज परमिट वाली बसें यात्रियों को एक स्थान से बिठा सकती हैं और उन्हें सीधा दूसरे स्थान पर छोड़ सकती हैं। इन परमिट वाली बसों को 2 स्थानों के बीच में यात्रियों को लेने या छोड़ने की अनुमति नहीं है।