बम चले या गोला..अब नहीं रुकेगा! Mahindra ने सेना के लिया बनाया 4X4 फीचर वाला धाकड़ गाड़ी…

भारतीय बाजार में Mahindra लगातार एसयूवी कारों को लॉन्च करती रहती है। वही महिंद्रा कंपनी भारतीय सेना के लिए भी विशेष प्रकार के वाहनों का निर्माण करती है। जिसके लिए कंपनी Mahindra Defence के नाम से अलग ब्रैंड नाम का उपयोग करती है।

हाल ही में Mahindra ने अपने नए व्हीकल Armado की डिलीवरी प्रारंभ कर दी है। बता दें कि यह एक आर्म्ड लाइट स्पेशलिटी व्हीकल है। इसे विशेष तौर पर इंडियन आर्म्ड फोर्स के लिए बनाया गया है। बता दें कि इस व्हीकल की खास बात यह है कि इस पर बम और गोली का भी असर नहीं होगा। वही इसके टायर भी पंचर होने के बाद 50 किलोमीटर तक चलने का सामर्थ्य रखते हैं।

महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस व्हीकल के बारे में ट्वीट करते हुए बताया की “महिंद्रा डिफेंस के जरिए हमने आर्म्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल Armado की डिलीवरी प्रारंभ कर दी है तथा इसे भारत में विकसित, डिजाइन और निरमित किया गया है जो कि हमारे सशस्त्र बलों के लिए हे। जय हिंद”

Mahindra की यह कार क्यों है इतनी खास

1. बता दें कि यह पूर्णत स्वदेशी वाहन है तथा कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि इसे 1000 किलोग्राम भार क्षमता के लिए बनाया गया है। इसके अलावा इसमें 400 किलोग्राम अधिक अतिरिक्त वजन भी आराम से ले जाया जा सकता है। वहीं इसमें एक चालक और 5 यात्रियों को बिठाया जा सकता है।

2. इस वाहन का उपयोग रेगिस्तानी इलाकों और आतंकवाद रोधी अभियानों में छापे मारने तथा टोही मिशनो में किया जा सकता है। इसके अलावा स्पेशल फोर्सेस अपने हथियार ले जाने, बॉर्डर पेट्रोलिंग के लिए तथा पारंपरिक ऑपरेशन के लिए इस वाहन को उपयोग कर सकती है।

3. इस वाहन में 3.2 लीटर मल्टी फ्यूल डीजल इंजन मिलता है। जोकि 216hp की अधिकतम पावर जनरेट करता है। वही इसमें आपको 4×4 सिस्टम मिलता है इसके अलावा इसे 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स से जोड़ा गया है।

4.इस वाहन में आपको STANAG लेवल 2 तथा B7 लेवल तक बैलेस्टिक प्रोटेक्शन मिलता है। यानी कि इसका कवच आर्म पियर्सिंग राइफल से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें विस्फोटको में आगे और पीछे की तरफ सुरक्षा मिलती है।