2 लाख से भी कम कीमत में घर लाएं ये दमदार Sport Bike, जानें – फीचर्स और माइलेज

Sport Bike : आज के समय में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक बाइक मौजूद है। यदि आप भी अपने लिए दमदार फीचर्स और बेहतरीन लुक वाली बाइक्स को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको 2 लाख रुपए से कम कीमत की बाइक्स के बारे में बताते हैं। जो कि लुक में बेहद ही आकर्षक और दमदार फीचर से लैस है।

TVS Apache RTR 160 4V

टीवीएस कंपनी के इस बाइक में आपको 159.7cc का 4 वाल्व ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है जो कि 14.73 न्यूटन मीटर का टार्क तथा 17.3bhp की पावर जनरेट करता है बता दे की इस बाइक की कीमत ₹123770 से लेकर ₹132000 तक जाती है कंपनी ने इसे 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा है तथा इसकी टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Suzuki Gixxer 250

यह मोटरसाइकिल भी देखने में बेहतरीन है वहीं इसकी टॉप स्पीड 140 से 145 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी कीमत की बात की जाए तो इसका स्टैंडर्ड वैरीअंट 181400 तथा राइड कनेक्ट एडिशन ₹198000 में आता है। बता दे कि इसमें आपको 249cc का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड SOHC इंजन मिलता है जोकि 22.2 न्यूटन मीटर का टार्क तथा 26hp की पावर जनरेट करता है।

Bajaj Pulsar NS160

यह बाइक मात्र 9.85 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। बता दे कि इस बाइक की टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक में आपको 199.5cc का लिक्विड कुलड, 4 वाल्व FI DTS -i इंजन मिलता है जो कि 18.74 न्यूटन मीटर का टार्क तथा 24hp की पावर जनरेट करता है। वही कीमत की बात की जाए तो इस बाइक को आप ₹129645 में खरीद सकते हैं

KTM 125 Duke

भारतीय बाजार में केटीएम को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बता दें कि इसमें आपको 124.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन मिलता है जो कि 12 न्यूटन मीटर का टार्क तथा 14.3hp की पावर जनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तथा कीमत ₹171892 है।

Xtreme 160R 4V 2023

कंपनी ने इस बाइक को 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा है तथा यह बाइक मात्र 4.4 सेकंड में ही 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इस मोटरसाइकिल को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 163cc सिंगल सिलेंडर 4 वोल्व ऑयल कूल्ड इंजन दिया है जो कि 14 न्यूटन मीटर का अधिकतम टार्क तथा 16.6hp की अधिकतम पावर जनरेट करता है।

Yamaha R15S

यामाहा की इस बाइक में आपको 155cc लिक्विड कूल्ड SOHC Fi इंजन मिलता है जो कि 14.2 न्यूटन मीटर का टार्क तथा 18hp की पावर जनरेट करता है। इसकी कीमत ₹163400 है तथा टॉप स्पीड 136 किलोमीटर प्रति घंटा है।