BMW X3 M40i : 250 kmph की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई 8 गियर वाली BMW X3 M40i, 5 लाख में होगी आपकी, जानिए खासियत

BMW X3 M40i : बीएमडब्ल्यू को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी ने एक नई कार लॉन्च की है, जिसका नाम BMW X3 M40i है। इस कार को आकर्षक डिजाइन और दमदार इंजन के साथ पेश किया गया है। भारत में इस काम को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू की इस कार को आप 5 लाख रुपये देकर बुक कर सकते हैं।

BMW X3 M40i Features

SUV को M340i सेडान के समान इंजन द्वारा संचालित किया जाता है जो कि 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन है। इस इंजन की पावर 355 बीएचपी और पीक टॉर्क 500 एनएम है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है जो पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि यह कार 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

BMW X3 M40i में मामूली डिज़ाइन बदलाव किए गए हैं जो इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं। X3 में 12.3 इंच का टचस्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एंबियंट लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले है। इसमें एडेप्टिव सस्पेंशन, वेरिएबल स्पोर्ट स्टीयरिंग, परफॉर्मेंस कंट्रोल डिफरेंशियल (डिफरेंशियल लॉक) और एम स्पोर्ट ब्रेक जैसे परफॉर्मेंस फीचर्स भी मिलते हैं।

BMW X3 M40i Price 

इस कार की शुरुआती कीमत 86.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।