ये है भारत में बिकने वाली सस्ती हाई-परफार्मेंस Bike, जानिए – लेटेस्ट प्राइस लिस्ट..

डेस्क : हर कोई एक हाई परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल खरीदना चाहता है। हालांकि, कई बार बजट की कमी के चलते कई लोग इसे खरीदने के बारे में सोचते भी नहीं हैं। वैसे तो इस समय भारत में कई हाई परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल हैं, लेकिन इस खबर में हम आपको भारत की सबसे सस्ती हाई परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल के बारे में बताने जा रहे हैं।

TVS Apache RTR 160 4V : TVS Apache को वर्तमान में भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। इस मोटरसाइकिल को खरीदने के लिए आपको 1,17,278 लाख रुपये की शुरुआती कीमत चुकानी होगी। इसके शक्तिशाली इंजन की बात करें तो नया TVS Apache RTR 160 4V 159.7cc सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो 16.8hp की पावर और 14.8Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। बाइक भी 5-स्पीड गियरबॉक्स द्वारा संचालित है।

TVS Apache RTR160 : इसके इंजन की बात करें तो TVS Apache RTR 160 में 159.7cc सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 8500rpm पर अधिकतम 15.8hp की पावर और 6000rpm पर 13Nm का पीक टॉर्क देता है। आप Apache RTR 160 को दिल्ली एक्स शोरूम में 1,09,640 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ले जा सकते हैं।

Bajaj Pulsar NS160 : बजाज पल्सर NS160 में 160.3 सीसी का ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i इंजन है जो 8500 आरपीएम पर 15.5PS की अधिकतम पावर और 6500 आरपीएम पर 14.6Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। बाइक की शुरुआती कीमत 1.05 लाख रुपये से 1.24 लाख रुपये के बीच है। पल्सर भारत में बहुत लोकप्रिय हैं।