दुनिया में तबाही मचाने वाले रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin रखते हैं अपने परिवार को सबसे छुपाकर- जानें क्यों

डेस्क : इस वक्त रूस और यूक्रेन के बीच काफी भयंकर युद्ध छिड़ा हुआ है पहले दिन द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप में सबसे भयंकर जंग में लगभग 137 लोग मारे गए हैं दुनिया भर में रूस की आलोचना की जा रही है और सोशल मीडिया पर Vladimir Putin के खिलाफ लोग अपना आक्रोश जता रहे हैं। इस वक्त दुनिया भर में तनाव का माहौल हो चुका है लेकिन क्या आपको पता है कि लाखों परिवारों को रौंदने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन (Vladimir Putin) खुद अपने परिवार को सबकी नजरों से छुपा कर रखते हैं।

जानकारी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति कभी भी अपने परिवार के बारे में पब्लिकली बताना पसंद नहीं करते हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि उनके परिवार में कितने लोग हैं और वे सब कहां रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं पुतिन की बेटियों के बारे में, जिनका नाम मारिया और कटरीना है। उनकी बेटी मारिया एक मेडिकल रिसर्चर है जो मॉस्को में अपने डच पति जोरिट फसेन के साथ रहती हैं। इनका एक बच्चा भी है। पुतिन की दूसरी बेटी कैटरीना एक एक्रोबैट डांसर है जो मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में बड़े ओहदे पर है। कैटरीना 1.7 अरब डॉलर के स्टार्टअप को चला रही है। साल 2017 में उन्होंने रूस के अरबपति किली शैमलॉव से शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए।